फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में छली गई युवती ने एसएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

Mon, 17 Dec 2012 11:32 PM IST
लोनी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार में छली गई लोनी की कल्पना (काल्पनिक नाम) ने इंसाफ की गुहार लगाई है। उसने जिससे प्यार किया, वह छलिया निकला। धर्म छिपाया, नाम बदला और उसे धोखे में रखकर शादी कर ली। उसकी अश्लील क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। दो साल बाद धोखाधड़ी का पता लगा तो अब आरोपी उसे परिवार के साथ तबाह करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


लोनी के संगम विहार इलाके में रहने वाली कल्पना ने सोमवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। उसने अफसरों को बताया कि वह एक मोबाइल शॉप में कूपन रिचार्ज कराने जाती थी। इसी दौरान शॉप संचालक ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। उसे प्यार और शादी का झांसा दिया। इससे वह उसके बहकावे में आ गई। शादी की बात कहकर वह कई महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसी दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील क्लिप भी बना ली।

वह अश्लील क्लिप इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने उसके साथ शादी कर ली और 23 फरवरी 2010 को गाजियाबाद में विवाह का पंजीकरण भी करा लिया। युवती आरोप है कि वह उसे कभी ससुराल में नहीं ले गया। दो वर्ष तक वह उसके साथ संगम विहार कॉलोनी में रहा। कुछ दिन पूर्व उसने आरोपी का वोटर आईडी कार्ड देखा तो उसके होश उड़ गए। वह दूसरे धर्म का था। उसके मूल निवास पर जानकारी की तो पता लगा कि वह पहले से शादीशुदा भी है। कल्पना ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें