फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के लिए मुस्लिम युवक ने काटी हाथ की नस!

Fri, 27 Dec 2013 01:42 PM IST
कुशाग्र मिश्रा/अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
'आप' कार्यालय में अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार में अरविंद के लिए खून बहा देने की कसम खाते हुए एक युवक ने ब्लेड से हाथ की नस काट ली।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली निवासी जमील अहमद जनता दरबार में आए और शिकायतकर्ताओं की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। जमील की बारी आने पर उसने केजरीवाल से कहा कि वह उनके लिए खून भी बहा सकता है।

इतने ने उसने ब्लेड निकाला और अपने बाएं हाथ पर कलाई से कुछ इंच ऊपर दो बार वार किया। खून बहने लगा और जनता दरबार में अफतराफरी मच गई।

लोगों को शांत कराया गया और केजरीवाल ने 'आप' कार्यकर्ताओं से उसे अस्पताल ले जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हमें इस तरह खून नहीं चाहिए। हमें साथ मिलकर परिवर्तन लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जनता दरबार स्थगित कर दिया गया और केजरीवाल कौशांबी स्थित गिरनार अपार्टमेंट के लिए रवाना हो गए। जमील को कौशांबी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जाने दिया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक जख्म हाथ की नस से ऊपर लगे थे, अगर नीचे वार किया जाता तो जमील की जान को खतरा बढ़ सकता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें