निर्देशक रिचर्ड एटेनबरा की फ़िल्म 'गांधी' को साल 1983 में दो श्रेणियों में ऑस्कर पुरस्कार मिला था। एटेनबरा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड मिला था जबकि गांधी को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का। एटेनबरा ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद कहा, "सही मायनों में इसके ज़रिये आपने गांधी को सम्मानित किया है। वह लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थे।"
उन्होंने कहा, "मुझे उनमें जो सबसे असाधारण बात लगती है वह यह है कि गांधी आज भी प्रेरणा के स्रोत हैं। आपके महान नायक मार्टिन लूथर किंग जूनियर को भी महात्मा गांधी से ही प्रेरणा मिली थी।"
ब्रिटेन निदेशक ने कहा, "पोलैंड के राष्ट्रवादी नेता लैक वलेसा ने जेल से निकलने के बाद कहा था कि वह पहले जो कुछ कर रहे थे उससे कुछ नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि मानवीय गरिमा और शांति पाने का एक ही रास्ता है और वह है गांधी का रास्ता।