फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया के जन्मदिन पर नई पार्टी बनाएंगे येदयुरप्पा

Thu, 08 Nov 2012 08:10 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के असंतुष्ट नेता बीएस येदियुरप्पा नौ दिसंबर को अपनी नई पार्टी का गठन हावेरी में करेंगे। उन्होंने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह अपनी नई पार्टी का गठन दस दिसंबर की बजाय नौ दिसंबर को करेंगे।
विज्ञापन


येदियुरप्पा ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा, ‘यह जानते हुए कि मैं दस दिसंबर को पार्टी का गठन करने जा रहा हूं। जगदीश शेट्टार सरकार ने उसी दिन से विधानसभा का दस दिवसीय सत्र बुला लिया है। इसलिए मेरी पार्टी के गठन की तिथि भी बदल गई है।’

येदियुरप्पा ने कहा कि नई पार्टी बनने के बाद कर्नाटक की भाजपा सरकार एक गठबंधन सरकार रह जाएगी तथा नई पार्टी उसे बाहर से समर्थन जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि चूंकि शेट्टार को उन्होंने ही समर्थन दिया था, इसलिए वह सरकार गिराना नहीं चाहते हैं। नौ दिसंबर सोनिया गांधी का जन्मदिन भी है। इसलिए राजनीतिक विश्लेषक इसके पीछे के निहितार्थ ढूंढने में लगे हैं।
विज्ञापन


येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें इस बात का कोई अनुमान नहीं है कि उनकी पार्टी में भाजपा के कितने विधायक या मंत्री शामिल होंगे। अब यह शेट्टार पर निर्भर करता है कि वह कितने विधायक या मंत्री रोक पाते हैं। येदियुरप्पा ने अपनी नई पार्टी के गठन को लेकर राज्य के विभिन्न हिस्सों के दलित नेताओं से विचार विमर्श किया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री धनंजय कुमार को शुक्रवार को नई पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा तथा वह पार्टी के औपचारिक गठन के बाद पूर्णकालिक अध्यक्ष का दायित्व संभालेंगे। धनंजय कुमार को कावेरी आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ बयानबाजी के कारण हाल ही में भाजपा से निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें