फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

येदियुरप्पा ने किया कर्नाटक जनता पार्टी का गठन

Sun, 09 Dec 2012 03:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक जनता पार्टी (केजेपी) का आज औपचारिक रूप से गठन कर दिया।
विज्ञापन


उत्तरी कर्नाटक में आयोजित विशाल रैली में उन्हें पार्टी गठन की घोषणा की और बतौर अध्यक्ष इसकी कमान संभाल ली।

सत्तारूढ़ पार्टी के कम से कम दस विधायकों ने इस रैली में हिस्सेदारी की। हालांकि पार्टी ने विधायकों तथा अन्य नेताओं को इससे दूर रहने की चेतावनी दी थी।

रैली से पूर्व येदियुरप्पा ने एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें कम से कम 21 भाजपा विधायकों, सात पाषर्दों तथा चार लोकसभा सदस्यों ने हिस्सेदारी की।

केजीपी की स्थापना के पूर्व कल मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने एक व्हिप जारी किया और येदियुरप्पा से वफादारी के आरोप में सहकारिता मंत्री बीजे पुट्टास्वामी को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन


भाजपा ने उनके एक अन्य प्रमुख समर्थक और तुमकुर से सांसद जीबी बासवराज को पार्टी से बर्खास्त कर दिया। दोनों नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

रैली से येदियुरप्पा ने भाजपा नेतृत्व को विधानसभा भंग करने और जनता का सामना करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह समझना चाहिए कि शेट्टार सरकार उनके वफादारों के बल पर टिकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें