दलित उद्यमियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सरकार पिछड़ी जातियों के उत्थान के लिए प्रयासरत है और वित्तीय समानता सरकार के मुख्य एजेंडे में शामिल है। वह अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति उद्यमियों की नेशनल कांफ्रेंस की शुरूआत के मौके पर बोल रहे थे।
इस अवसर पर मोदी ने कहा कि हमारी सरकार आप की सरकार है। हम आपके उत्थान के लिए प्रयासरत हैं सरकार इसे हर तरीके से पूरा करेगी।