फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल में गडकरी, अब यशवंत सिन्हा ने मांगा इस्तीफा

Tue, 20 Nov 2012 05:20 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी का इस्तीफा मांगा है। सिन्हा ने कहा है कि नितिन गडकरी भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी हैं या नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा है सार्वजनिक जीवन में जो भी है उसपर भ्रष्टाचार जैसे आरोप नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता द्वारा पार्टी अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग दूसरी बार की गई है। इससे पहले जानेमाने वकील व राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी भी गडकरी के इस्तीफे की मांग कर चुके हैं। जेठमलानी ने जब गडकरी के इस्तीफे
की मांग की थी, तब भाजपा की कोर कमेटी ने बैठक कर उन्हें भ्रष्टाचार के मुद्दे पर क्लीन चिट दे दी थी।

बैठक में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विचारक एस गुरुमुर्ति ने गडकरी की कंपनियों के निवेश के संबंध में एक प्रेजेंटेशन दिया था और उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को गलत बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें