पहली महिला ट्रांसजेंडर बनी हैं पृथिका याशिनी, जिन्हें तमिलनाडु पुलिस शामिल होने का मौका मिला है। सलेम के पुलिस कमिश्नर के आदेश पर उन्हें नियुक्ति पत्र मिला है।
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक सलेम के पुलिस कमिश्नर सुमित चरण के आदेश पर 21 सब-इंस्पेक्टर के नियुक्ति-पत्र भेजे गए।
ये कार्रवाई हाल ही में मद्रास हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद किया गया। इस फैसले में कोर्ट ने ट्रांसजेंडर समुदाय को, तीसरी श्रेणी के तहत तमिलनाडु अनइन्फॉर्म्ड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड में शामिल करने के लिए कहा था।