दुनिया के सबसे अच्छे 10 शहरों में भारत का कोई भी शहर नहीं है। यह बात एक सर्वेक्षण में सामने आई है। टॉप 15 में भी भारत का कोई शहर शामिल नहीं है।
ब्रुकिंग्स संस्थान की तरफ से जारी किए गए ग्लोबल मेट्रो मॉनीटर मैप में इस बात का खुलासा हुआ है। इस सर्वेक्षण में दुनिया के 300 शहरों को शामिल किया गया है। ब्रुकिंग्स संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार सबसे तेजी से तरक्की करने वाले शहरों में दिल्ली को 18, कोलकत्ता को 32वां, मुंबई को 52वां, चेन्नई को 57वां, हैदराबाद को 76वां और बैंगलुरू को 87 स्थान दिया गया है।
टॉप 20 की सूची में चीन के 11 शहरों को शामिल किया गया है। वहीं टॉप 10 में चार शहरों को शामिल किया गया है। इस सूची में टॉप 10 में टर्की को चौथा स्थान दिया गया है। वहीं इसमें इजमीर, इंस्ताबुल और बुसरा को क्रमशः दूसरे, तीसरे, चौथे स्थान पर रखा गया है। इस सूची में मकाऊ को नंबर एक पर रखा गया है।
इस सर्वेक्षण में दुनिया की 300 उभरते हुए अर्थव्यवस्था वाले देशों को शामिल किया गया है। इस सर्वेक्षण में शहरों को शामिल करने के लिए दो पैमानों को शामिल किया गया है। इसमें वार्षिक जीडीपी दर और वार्षिक रोजगार की दर को शामिल किया गया है।