फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकाऊ है दुनिया की पहली उड़ने वाली कार, खरीदेंगे?

Thu, 20 Jun 2013 11:48 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप भी रोज सुबह-शाम लगने वाले जाम से परेशान रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यह कार खरीदकर आप जाम से भी बच सकते हैं और एक एंटीक सामान भी घर ला सकते हैं।
विज्ञापन


दुनिया की पहली उड़ने वाली कार बिक रही है और इसके दाम हैं 10 लाख डॉलर। अमेरिकी डिजाइनर मोल्टन टेलर की ओर से 1949 में डिजाइन यह खास एयरोकार सड़कों पर भी चलती है और उड़ान भी भर सकती है।

इसमें से फ्लाइट सिस्टम हटाया जा सकता है और दोबारा लगाया भी जा सकता है। 177 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार छूने वाली इस कार में ऐसे पंख लगे हैं, जो फोल्ड भी हो जाते हैं, ताकि सड़क पर चलते हुए इसमें परेशानी न हो।
विज्ञापन


वास्तविक प्रोटोटाईप के साथ ऐसे चार मॉडल और बनाए गए थे। एविएशन एक्सपर्ट ग्रेग हेरिक ने कहा, 'उस वक्त यह 20वीं सदी के डिजाइन का चरम था। उस दौर में ऐसा कुछ और नहीं था और डिजाइन ने काफी निगाहें खींची थीं।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'यह दुनिया भर के अखबारों, पत्रिकाओं, किताबों और टीवी शो में छाई हुई थी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें