फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर तीन फुट बर्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में भले ही लोकसभा की चार सीटें हों, लेकिन यहां दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग बूथ है। लाहौल-स्पीति जिले के हिक्किम बूथ के नाम यह रिकार्ड दर्ज है।
विज्ञापन


चीन अधिकृत तिब्बत से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज पांच किलोमीटर दूर यह पोलिंग बूथ और आसपास का क्षेत्र करीब तीन फुट बर्फ से ढका है। बर्फ  से लकदक हिक्किम में इन दिनों -12 डिग्री तापमान चल रहा है।

-30 तक पहुंच जाता है तापमान

15,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित हिक्किम में शून्य से 30 डिग्री नीचे तक तापमान चला जाता है। हिक्किम के लोगों की मानें, तो लोकसभा चुनाव में इस बूथ पर आज तक किसी प्रत्याशी ने पहुंचने का दम नहीं दिखाया है।

चुनाव में नोटा के विकल्प से भी यहां के मतदाता अनजान हैं। प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत लगभग 350 मतदाताओं वाले इस दुर्गम गांव में कहने को डब्ल्यूएलएल सेवा है, लेकिन फोन खामोश ही रहते हैं। गांव में एक सरकारी नल है।

कोई प्रत्याशी आजतक नहीं पहुंचा

बर्फबारी में पाइप जम जाती हैं, ऐसे में कई किमी दूर प्राकृतिक स्रोतों से जानवरों पर पानी ढोना पड़ता है। बर्फबारी के चलते यह बूथ इन दिनों दुनिया से कटा है। हिक्किम गांव के प्रधान दोरजे का कहना है कि यहां के अधिकांश वोटर चुनाव में नोटा के विकल्प से अनजान हैं।

यहां लोग भोटी भाषा बोलते हैं। बॉर्डर से सटा होने के कारण तिब्बती बौद्ध संस्कृति और परंपराओं का यहां के समाज में प्रभाव है। हिक्कम के अंगदुई (67) और योनतन (77) दावा करते हैं कि लोकसभा चुनाव में कोई भी प्रत्याशी आज तक यहां नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

दो दिन पहले रवाना होगी पोलिंग टीम

निर्वाचन अधिकारी का कार्यभार देख रहे तहसीलदार काजा रामनाथ कहते हैं कि मई माह में बर्फबारी होने पर हिक्किम में मतदान करवाने में परेशानी हो सकती है।

चुनाव से एक दो दिन पहले ही पोलिंग पार्टियों को हिक्किम रवाना कर दिया जाएगा। संचार व्यवस्था के लिए वायरलेस और वॉकी-टॉकी सेट का इस्तेमाल किए जाएंगे।

हिक्किम में पहली बार मतदाता बने छेरिंग, फुंचोग, देकिद, डोलकर का कहना है कि वे चुनाव को लेकर खासे उत्साहित हैं। डोलकर ने बताया कि वह पार्टी की बजाय ईमानदार और स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशी को वोट डालेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें