फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरहद की भी निगरानी करेंगी महिला अधिकारी

Mon, 08 Jul 2013 01:30 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाएं आज के दौर में किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और हर कार्य क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने काम को बखूबी अंजाम दे रही हैं।
विज्ञापन


सैन्य क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए सरकार ने पहली बार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में महिला अधिकारियों को नियुक्त किए जाने को अपनी मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय गृहमंत्रालय के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, 25 आयु वर्ग तक की युवा महिलाओं को सहायक कमांडेंट (एसी) रैंक की अधिकारी के तौर पर सीधे प्रवेश के तहत नियुक्त किया जाएगा। इन सभी को पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगते महत्वपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन


अभी तक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में ही महिला अधिकारियों की भर्ती की जाती रही है। इनके जिम्मे आंतरिक सुरक्षा का दायित्व होता रहा है।

महिला अधिकारियों को देश की सीमा पर तैनाती की इजाजत नहीं थी क्योंकि इन दोनों सुरक्षा बलों के पास सीमा की निगरानी का दायित्व नहीं है।

एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि यह पहली बार है जब सीमा की सुरक्षा में तैनात सैन्य बलों में महिला अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। हालांकि सैन्य बलों में बड़ी संख्या में महिला सैनिक हैं लेकिन युद्ध क्षेत्र में कोई भी महिला कमांडर नहीं है।

युद्ध क्षेत्र में केवल पुरुष अधिकारियों की तैनाती में कोई समस्या नहीं है लेकिन नेतृत्वकर्ता के रूप में महिलाओं को तैनात करने से यह संदेश जाएगा कि वे भी किसी से कम नहीं है और वे कोई भी काम कर सकती हैं।

अगले साल सीमा पर दिखाई देंगी महिला अधिकारी
महिला अधिकारियों के पहले बैच को अगले साल के अंत तक सीमा पर तैनात किया जाएगा। हालांकि इन भर्ती की प्रक्रिया इस साल दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी।

आईटीबीपी और एसएसबी में भी नहीं है महिला अधिकारी
बीएसएफ की ही तरह इंडो-तिब्बतन सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में भी महिला अधिकारियों की तैनाती सीमा पर नहीं की गई है जबकि इन दोनों बलों में अच्छी संख्या में महिला कर्मी हैं।

2009 में बीएसएफ में हुई थी महिला कांस्टेबलों की भर्ती
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में पहली बार 2009 में नियमित सुरक्षा ड्यूटी के लिए महिला कांस्टेबलों की भर्ती की गई थी। मौजूदा समय में इनकी संख्या 700 है।

110 महिलाओं अधिकारियों को किया जाएगा भर्ती
सरकार इस साल बीएसएफ में 110 महिला अधिकारियों की भर्ती करेगा। सीआरपीएफ में 138 और सीआईएसएफ में 56 महिला अधिकारियों की भर्ती को मंजूरी दी गई है। इन महिला अधिकारियों की नियुक्त के लिए प्रवेश परीक्षा यूपीएससी आयोजित कराएगा।

प्रमोशन भी हासिल कर सकेंगी
भर्ती और सहायक कमांडेंट के रूप में तैनाती के बाद ये महिला अधिकारी बीएसएफ की एक ऑपरेशनल कंपनी (करीब 100 सैनिक) या एक पूरी बटालियन (करीब 1000 सैनिक) की डिप्टी कमांडेंट और कमांडेंट तक पदोन्नति हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें