फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्पलाइन प्रभारी व्हाट्सऐप पर करता था 'गंदी बात'

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार ने एक छात्रा की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला हेल्पलाइन (1090) के प्रभारी को उनके पद से हटा दिया है। छात्रा ने उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक छात्रा की शिकायत के बाद महिला हेल्पलाइन के प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह का तबादला रेडियो हेडक्वार्टर में कर दिया गया। उन्होंने बताया, 'मुख्य आरोपी छात्रा से व्हाट्सएप पर बातचीत करने के लिए अपने निजी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करता था। हेल्पलाइन में काम करने वाले किसी भी कर्मचारी को किसी भी पीड़ित महिला से व्यक्तिगत नंबर से बातचीत करने की अनुमति नहीं है।'

उन्होंने बताया कि महिला पावर लाइन के आईजी नवनीत सिकेरा से इस मामले की जांच कर सरकार को रिपार्ट सौंपने को कहा गया है।
विज्ञापन

व्हाट्सएप के जरिए करता था बात

अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को पीड़ित छात्रा महिला सम्मान प्रकोष्ठ की महानिदेशक सुतप सान्याल के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंची। छात्रा ने बताया कि उसने सिंह से संपर्क कर एक व्यक्ति के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया था। वह उस व्यक्ति से अपनी एक मित्र के जरिए संपर्क में आई थी।

छात्रा ने बताया कि सिंह ने अपने व्यक्तिगत नंबर से उससे संपर्क किया। युवती के मुताबिक सिंह ने व्हाट्सएप पर संदेश भेज महिला हेल्पलाइन कार्यालय से बाहर मिलने की बात कही।

सान्याल ने बताया कि छात्रा ने उनसे बुधवार को संपर्क किया था। जिसके बाद इस मामले में त्वरित कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि यह जांच एक हफ्ते के अंदर पूरी कर ली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें