अमेरिका के सिलिकॉन वैली का एक रीसाइकिलिंग सेंटर 'क्लीन बे एरिया' उस महिला की तलाश कर रहा है जिसने अपना पुराना एपल का कम्प्यूटर फेंक दिया। इस कम्प्यूटर की नीलामी से 2 लाख डॉलर (करीब 1.25 करोड़ रुपए) जुटा लिए गए हैं।
क्लीन बे एरिया के वाइस प्रेसिडेंट विक्टर गिचुन के मुताबिक यह कम्प्यूटर इलेक्ट्रॉनिक सामानों के एक बॉक्स में था, जिसे महिला ने अपने पति की मौत के बाद घर साफ करने के बाद रीसाइकिलिंग सेंटर में दे दिया।
महिला ने वहां पर अपनी कोई भी जानकारी नहीं दी थी। कुछ समय बाद जब उस बॉक्स को खोला गया तो उसमें से एक पुराना एपल आई कम्प्यूटर मिला।