फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल ने युवक को चलती ट्रेन से फेंका, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की एक महिला कांस्टेबल ने एक युवक को लेडीज स्पेशल मातृभूमि लोकल से नीचे धकेल दिया। चलती ट्रेन से गिरने के बाद एक लैंप पोस्ट से टकराने की वजह से उस युवक की मौत हो गई। इस खबर के फैलने के बाद नाराज यात्रियों ने उस कांस्टेबल की जमकर पिटाई की जिससे उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन


इसके विरोध ने लोगों ने घंटों लोकल ट्रेनों की आवाजाही ठप कर दी। यह हादसा हुगली जिले का है। दीपक शर्मा नामक वह युवक भी उसी जिले के उत्तरपाड़ा का रहने वाला था।
विज्ञापन

किसने किसको धकेला, अभी वजह साफ नहीं

पुलिस ने बताया कि अभी यह साफ नहीं है कि युवको को महिला कांस्टेबल ने कोच से बाहर धकेला था या उस कांस्टेबल ने। शर्मा उत्तरपाड़ा से ही ट्रेन में सवार हुआ था लेकिन उसे अगले स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही ट्रेन से धकेल कर नीचे गिरा दिया गया।

पूर्व रेलवे ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा है कि वह इसकी जांच कर रहा है। दोषी पाए जाने पर उस महिला कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें