फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांग्रेस ने फूंका गिरिराज का पुतला

Thu, 02 Apr 2015 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर केन्द्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह की ओर से की गई टिप्पणी पर राजस्थान कांग्रेस में भी खासी नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन


गिरिराज के साथ-साथ गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर की महिलाओं पर धूप के असर को लेकर दिए गए बयान को लेकर भी खासा गुस्सा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से दोनों ही नेताओं के पुतले फूंके गए और इस्तीफे की मांग की गई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक शकुंतला रावत के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में आरोप लगाया गया कि जब से भाजपा का शासन आया है, तब से देश में ही नहीं प्रदेश में भी आपराधिक मामले बढ़े हैं। नेताओं की ओर से महिलाओं के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग भी बढ़ गया है।
विज्ञापन


रावत ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार पदों पर बैठे नेता महिलाओं के खिलाफ गैरजिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। दोनों ने सारी हदें पार कर दी और संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है। रावत ने कहा कि जनता ने वोट महिलाओं पर टिप्पणी करने के लिए नहीं, बल्कि महिलाओं की रक्षा करने और जनहित के काम के लिए दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें