फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील फोटो लेकर करता रहा दुष्कर्म

Sat, 27 Apr 2013 10:58 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में 21 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल जांच करवाने के बाद आरोपी युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी युवक अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार को हौजकाजी में रहने वाली युवती ने थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई।

धमकी
शिकायत में उसने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला अकदर अली (30) से छह साल से जान पहचान है। वह यहां होटल चलाता है।

दोस्ती करने के बाद उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उसकी अश्लील फोटो भी ले ली और बाद में फोटो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।

लखनऊ का रहने वाले अकदर पर जब वह शादी का दवाब डालती थी तो वह बात को टाल देता था और लखनऊ चला जाता था। यह सब वह पिछले छह साल से कर रहा था।

तीन माह पहले जब उसने अकदर पर शादी का दवाब डाली तो वह भागकर लखनऊ चला गया और अभी तक वापस नहीं आया है। उसके बाद उसने इसकी शिकायत थाने में की।

पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें