तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक महिला पुलिस अधिकारी को ड्यूटी के समय क्रिकेट खेलना उस वक्त भारी पड़ गया जब इस मैच के दौरान बनाया गया एक वीडियो वायरल हो गया।
वीडियो के सामने आने के बाद महिला के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक इंस्पेक्टर अमुधा सेल्वी अपने ड्राइवर और एक नए बैट के साथ दिखाई दे रही हैं जो उन्होंने अपने बेटे के लिए खरीदी थी।
वीडियो में सेल्वी को पुलिस स्टेशन के सामने ही अपने बेटे और गली के कुछ नौजवानों के साथ क्रिकेट खेलते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है। वे सभी नाइट ड्यूटी के दौरान वर्दी पहनकर क्रिकेट खेल रहे थे।