फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी में क्रिकेट खेलकर फंसी महिला इंस्पेक्टर, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक महिला पुलिस अधिकारी को ड्यूटी के समय क्रिकेट खेलना उस वक्त भारी पड़ गया जब इस मैच के दौरान बनाया गया एक वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन


वीडियो के सामने आने के बाद महिला के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक इंस्पेक्टर अमुधा सेल्वी अपने ड्राइवर और एक नए बैट के साथ दिखाई दे रही हैं जो उन्होंने अपने बेटे के लिए खरीदी थी।

वीडियो में सेल्वी को पुलिस स्टेशन के सामने ही अपने बेटे और गली के कुछ नौजवानों के साथ क्रिकेट खेलते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है। वे सभी नाइट ड्यूटी के दौरान वर्दी पहनकर क्रिकेट खेल रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

दिए गए जांच के आदेश

वायरल हुए इस वीडियो में इंस्पेक्टर को बैटिंग और बॉलिंग करते हुए भी देखा जा सकता है। हालांकि, एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि नए सामानों को लेकर सबसे मन में उत्सुकता रहती है और इसका प्रयोग करना आम बात है।

एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई से बताया कि मैच का वीडियो सामने आने के बाद भले ही यह मामला विवाद में बदल गया हो लेकिन खेल के नए सामानों का प्रयोग करना एक आम बात है। इसको इतना बड़ा मुद्दा नहीं बनाया जा सकता।

यह मामला सामने आने के बाद रामानाथपुरम के पुलिस अधीक्षक मयिलवाहनन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही इंस्पेक्टर के ड्राइवर का सशस्त्र पुलिस बल में तबादला कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें