बंगलूरू में अपने घर के एक कमरे में पिछले चार साल से कैद 35 वर्षीय महिला को पुलिस ने मंगलवार को छुड़ा लिया। महिला को उसके माता-पिता ने ही कमरे में ताला लगा रखा था।
मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कॉमर्स ग्रेजुएट हेमवती को बचाया, जिसे एक कमरे में बेहद कम कपड़ों में मैली और कमजोर हालत में रखा गया था।
सदमे की शिकार हेमवती को इलाज के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज भेज दिया गया है।
वहीं आरोपी पिता का कहना है कि उसकी बेटी गठिया की समस्या से पीड़ित है और दवा लेने से इंकार करने के चलते उसको यहां रखा गया था।