एक 27 वर्षीय महिला को उसके लिव इन पार्टनर ने सिर्फ इसलिए मार दिया क्योंकि वह किसी और को डेट कर रही थी।
पुलिस ने मृतक की पहचान लता के रूप में की है। वह थिमराजू के साथ बैंगलौर में लिव इन में रह रही थी।
थिमराजू एक प्राइवेट कंपनी में टैक्सी ड्राइवर का काम कर रहा था।
लता के मरने की सूचना पुलिस तक तब पहुंची जब उसके पड़ोसियों ने पुलिस को खबर की कि लता के घर का दरवाजा काफी घंटों से खुला हुआ है।
पुलिस के मुताबिक 31 वर्षीय थिमराजू, रोजगार की खोज में बैंगलौर आया था।
किसी तरह उसकी मुलाकात लता से हुई। एक दुर्घटना में लता के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी।
लता कपड़ों की एक फैक्ट्री में काम कर रही थी। लता और थिमराजू की पहचान हुई और वे लिव इन में रहने लगे।
पुलिस के मुताबिक थिमराजू रात को देर तक काम किया करता था। कई बार उसके घर पहुंचने पर उसे लता घर पर नहीं मिलती थी।
कई बार लता 3 से 4 दिन तक भी बाहर रहती थी। इससे थिमराजू को लता पर शक हो गया।
कई बार दोनों के बीच इस बात को लेकर लड़ाई चलती थी। आखिर में थिमराजू ने लता की हत्या कर दी।