फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप की घटनाओं पर महिला आयोग ने तैयार की रिपोर्ट

Wed, 17 Oct 2012 12:18 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में हाल में हुई बलात्कार की घटनाओं पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने राज्य सरकार से पीड़ितों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। हिसार और जींद में हुई बलात्कार की घटनाओं को संज्ञान में लेकर जांच कर रही आयोग की टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में दोनों जिलों में हुई वारदातों के मुकदमों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए निपटाए जाने की सिफारिश भी की गई है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने पीड़ितों को सुरक्षा देने के लिए स्थानीय स्तर पर कड़ी व्यवस्था कराने की सिफारिश की है। आयोग की जांच में पाया है कि आरोपियों को पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक इस रिपोर्ट को जल्द महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को सौंपा जाएगा। दूसरी ओर, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय हरियाणा के मामले में महिला आयोग की रिपोर्ट आने से पहले कोई विशेष कदम उठाने या निर्देश देने की तैयारी में नहीं है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस मामले में राज्य को जरूरी कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से हरियाणा को विशेष रूप से किसी तरह के निर्देश देने की जरूरत नहीं है। हालांकि सभी राज्यों के साथ होने वाले परामर्श बैठक में इस तरह के मामलों को उठाया जा सकता है। गौरतलब है कि हरियाणा में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत दूसरी पार्टियों की महिला नेता प्रदेश का दौरा कर चुकी हैं। उधर, खाप पंचायत इससे निपटने के लिए कम उम्र में शादी का प्रस्ताव पेश कर चुके हैं। जिस पर राज्य के प्रमुख विपक्षी दल ने अपनी सहमति भी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें