फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और जब संसद में सुषमा का कायल हो गया विपक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा में सोमवार को सुषमा स्वराज की वाकपटुता, हाजिरजवाबी और तर्क ने ऐसा समां बांधा कि सरकार को घेरने की मंशा से आया विपक्ष विदेश मंत्री की पीठ थपथपाता नजर आया। हालत यह थी कि भारत-पाक वार्ता के फैसले पर बयान के तत्काल बाद सरकार पर ताबड़तोड़ हमला बोलने वाला विपक्ष सुषमा के जवाब के बाद इस फैसले के समर्थन में मेजें थपथपाने लगा।
विज्ञापन


समर्थन के पीछे सुषमा की साफगोई और हिम्मत भी काम आई। पहले तो उन्होंने बयान पढ़ने के बाद विपक्ष के सवालों का सामना करने की दिलेरी दिखाई। इसके लिए उन्होंने खुद डिप्टी स्पीकर के सामने पहल की। फिर जब जवाब देने की बारी आई तो ईमानदारी से स्वीकार किया कि बड़ा बदलाव न होने के बावजूद शांति स्थापित करने की जरूरत के मद्देनजर हमेशा की तरह भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान पर भरोसा जताया है।

जब सुषमा ने कूटनीतिक अंदाज में यह संकेत दिया कि पाकिस्तान बातचीत में हुर्रियत समेत किसी तीसरे पक्ष को शामिल नहीं करने पर रजामंद है तो विपक्ष के तेवर ढीले पड़ गए। अंत में सुषमा के जवाबों ने विपक्ष का मन मोह लिया। तभी तो सर्वाधिक हमलावर टीएमसी के सौगत राय ने सुषमा की तारीफ करते हुए कहा कि आपकी उर्दू तो नवाज से भी अच्छी थी।
विज्ञापन

अंत में आए हल्के फुल्केक्षण

सुषमा के बयान और विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया के बाद एकबारगी लगा कि सदन में हंगामा होना तय है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए बयान के तत्काल बाद सुषमा ने कहा कि अगर आसन इजाजत दे तो वह सांसदों का सवाल सुनने और जवाब देने के लिए हाजिर हैं। इसके बाद विपक्ष की ओर से सवालों की झड़ी लग गई।

विदेश मंत्री के जवाब के बाद सदन से तनाव गायब हो गया। सुषमा से नवाज से मुलाकात के दौरान हरी साड़ी पहनने, उर्दू बोलने, नवाज की बेटी से बातचीत जैसे सवाल किए गए।

इस पर सुषमा ने बताया कि बुधवार को वह हमेशा से साड़ी पहनती हैं। उर्दू को उन्होंने पाकिस्तान ही नहीं हिंदुस्तान की भी जुबान बताया। उन्होंने बताया कि वह इस दौरान नवाज शरीफ की चार पीढ़ियों, उनकी मां, पत्नी, बेटी और बेटी की बेटियों से भी मिलीं।
विज्ञापन

विनायक ने दिलाई दिग्विजय की याद

बयान पर सवाल जवाब के दौरान शिवसेना सांसद विनायक राउत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की याद दिला दी।

कभी दिग्विजय ने कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन को ओसामाजी कह कर आफत मोल ले ली थी तो सोमवार को राउत ने मुंबई हमले के साजिशकर्ता डेविड हेडली का जिक्र हेडलीजी से किया। इस पर ठहाकों के बीच किसी ने उनसे कहा कि यह तो ओसामाजी जैसा मामला हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें