फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या भाजपा मोदी को बनाएगी पीएम पद का उम्मीदवार?

Mon, 03 Dec 2012 10:55 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसकों की लिस्ट लंबी होती जा रही है।
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के बाद पार्टी महासचिव अनंत कुमार और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने भी मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए काबिल उम्मीदवार बताया है।
विज्ञापन


अरुण जेटली, वेंकैया नायडू, गोपीनाथ मुंडे और सीपी ठाकुर ने भाजपा के ओर से प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में मोदी पर मोहर लगा दी हैं। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी गुजरात चुनाव प्रचार में मोदी देश का सबसे अच्छा प्रशासक बताया। 

हालांकि भाजपा ने आधिकारिक रूप से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में किसी भी नाम की घोषणा नहीं की है।

पार्टी की ओर से यही कहा जा रहा है कि भाजपा में प्रधानमंत्री बनने योग्य कई नेता हैं। वहीं पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी हो गया है कि क्या भाजपा अगला लोकसभा चुनाव गुजरात की तर्ज पर नरेंद मोदी
के नेतृत्व में ही लड़ने की तैयारी कर रही है?  

यदि मोदी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनाए जाते हैं तो यह पार्टी के लिए कितना फायदेमंद होगा, इस संबंध्ा मे आपकी क्या राय है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें