फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के खिलाफ लड़ेंगे गांधीजी के पोते?

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों का रोमांचक बनाने की पूरी तैयार कर ली है। कयासों की मानें तो आम आदमी पार्टी इस बार सभी दलों के दिग्गज नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक जीवन के किसी ना किसी नामचीन हस्ती को उतारने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


पार्टी ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ महात्मा गांधी के पोते और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी को चुनाव लड़ाने की योजना बनाई है। आप की फेहरिश्त में पूर्व महालेखा परीक्षक (CAG) विनोद राय और पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी, पूर्व नौकरशाह केसी सिंह और हरियाणा के चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका का भी नाम है।

इन्हें किसी ना किसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने की योजना बनाई जा रही है। पार्टी कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के खिलाफ शाजिया इल्मी को चुनाव लड़ा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन

किसी ने नहीं दी अब तक सहमति

हालांकि अब तक किसी ने भी आम आदमी पार्टी को चुनाव लड़ने का आश्वासन नहीं दिया है। हाल ही में विनोद राय ने एक साक्षात्कार में राजनी‌ति में आने की किसी संभावना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि राजनी‌‌ति में मेरी रुचि नहीं है। ये मेरा क्षेत्र भी नहीं है।

गोपाल कृष्‍ण गांधी भी चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं। एक साक्षात्कार में वे कह चुके हैं कि उन्हें आप की विचारधारा पसंद है लेकिन वे मोदी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे। गांधी ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की संभावना को भी नकार दिया है।

इन हस्तियों के संपर्क में कई दूसरे दल भी है। ये दल भी इन्हें अपने-अपने टिकट पर चुनाव लड़ाना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें