फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या अखिलेश फिर जाएंगे अमेरिका?

Mon, 20 May 2013 12:23 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री आजम खान के साथ बॉस्टन के लोगान इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई कथित बदसलूकी को लेकर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के समारोह का बहिष्कार करने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एक बार फिर अमेरिका का न्योता मिला है। अब यह देखना है कि वे वहां जाते हैं या नहीं।
विज्ञापन


यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) ने अखिलेश को 11 जुलाई को वॉशिंगटन डीसी में होने वाले अपने 38वीं एनीवर्सरी लीडरशिप समिट में उन्हें गेस्ट ऑफ ऑनर बनाने का फैसला किया है।

मुलायम को भी बुलाया
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को भी इस सम्मेलन के लिए बुलाया गया है, जिसका आयोजन यूएस चैम्बर ऑफ कॉमर्स में होना है।

यह न्योता आजम से कथित बदसलूकी की वजह से अखिलेश के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के समारोह के बहिष्कार करने के कुछ हफ्ते बाद आया है।

इस मामले में मुलायम के भाई और राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल यादव ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को पत्र लिखकर कहा था कि आजम के साथ हुआ व्यवहार अमेरिका में नस्ली भेदभाव को दिखाता है।
विज्ञापन


लखनऊ में 13 मार्च को अखिलेश से मुलाकात में यूएसबीआईसी के अध्यक्ष रॉन सॉमर्स ने उन्हें 27 जून को सालाना बैठक संबोधित करने की न्यौता दिया था।

अखिलेश को उत्तर प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए रोड शो करने की भी सलाह दी गई। यह कार्यक्रम अब 11 जुलाई को होगा।

मुख्यमंत्री सचिवालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, 'लखनऊ में मार्च में हुई बैठक में यूएसआईबीसी ने मुख्यमंत्री को एजीएम में हिस्सा लेने का निमंत्रण दिया था, जो अब जुलाई में होनी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया की हम औपचारिक न्योते की उम्मीद कर रहे हैं, जो अभी तक आया नहीं है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें