फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीने पर चाकू रख पति ने सर मूंडा, कपड़ों में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शक में शैतान बने पति ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। भतीजे से बात करने पर पत्नी को जमकर पीटने के बाद सीने पर चाकू अड़कर उसका सिर मूंड दिया। इस पर भी दिल नहीं भरा तो उसके सारे कपड़ों में आग लगा दी। दूसरे दिन मौका पाकर भुक्तभोगी महिला थाने पहुंची। उसकी हालत देखकर स्तब्ध पुलिसकर्मियों ने मेडिकल के लिए भेजा और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


यूपी में महेगशगंज थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय महिला का पति महंथ यादव राजगीर है। गुरुवार को महंथ के घर की बिजली खराब हो गई थी। महिला ने जेठानी के लड़के से तार ठीक करने को कहा। रात में उसका पति शराब के नशे धुत होकर घर पहुंचा और बिजली जलती देख पूछताछ करने लगा। महिला ने बताया कि भतीजे से कहकर तार जुड़वाया है। इतना सुनते ही महंथ ने उसे पीटना शुरू कर दिया।

महिला शोर मचाया तो महंथ ने सीने पर चाकू रख दिया और सिर के बाल भी मूंड दिए। इसके बाद उसने पत्नी के सारे कपड़े इकट्ठा कर आग लगा दी। पिटाई से सहमी महिला रात भर घर में दुबकी पड़ी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस हिरासत में पति

सुबह महंथ के काम पर जाने के बाद डरी-सहमी सास ने महिला को पचास रुपये देकर मायके चले जाने को कहा। इसके बाद महिला दो वर्षीय बेटी और चार माह के पुत्र को गोद में लेकर थाने पहुंच गई। एसओ सत्यपाल सिंह ने उसकी दुर्दशा देखकर पूछताछ की और आनन-फानन महंथ के काम करने के स्थान पर गए और उसे थाने ले आए।

खुद को पुलिस हिरासत में देख वह अजीब सी हरकतें करने लगा। कहने लगा कि उसके बाल में जूं थीं, इसलिए काट दिए। कपड़े गंदे थे इसलिए जला दिए। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजने के साथ ही घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कर लिया।

हमेशा होती रहती थी तकरार
महंथ यादव का छह वर्ष विवाह हुआ था। पड़ोसियों की मानें तो शादी के बाद से ही दंपति में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर तकरार होती रहती थी। कभी कपड़ों को लेकर तो कभी बिस्तर को लेकर उनके बीच झगड़ा हो जाता था। गुरुवार को उसने जिस बेरहमी से पत्नी को पीटा वह पहले कभी नहीं हुआ था।

एसओ महेशगंज सत्यपाल सिंह का कहना है कि मामला घरेलू हिंसा का है। शिकायत मिली है, नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें