फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौहर खान थप्पड़ कांड पर बना ये वीडियो देखा?

Thu, 11 Dec 2014 11:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों एक शख्स ने अभिनेत्री गौहर खान को थप्पड़ मार दिया। उस शख्स का कहना था कि गौहर ने इस्लाम के हिसाब से कपड़े नहीं पहने थे जिसके कारण उसने ऐसा किया।
विज्ञापन


खबर का वीडियो तो तमाम टीवी चैनलों पर दिखाया गया था और खबरें भी तमाम अखबारों में छपी थीं। लेकिन जैसी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया से आईं वे बेहद हैरान करने वाली थीं।

थप्पड़ जरूर गौहर के गाल पर लगा लेकिन भारत की हर लड़की ने इसे अपने गाल पर महसूस किया और फिर सोशल मीडिया पर वो गुबार छा गया जो उनके दिल से निकला था।

भारत के पुरुषों ने भी इसमें लड़कियों का साथ दिया और सोशल मीडिया पर उनके हक की आवाज उठाई। इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो छाया हुआ है जिसमें एक लड़का बता रहा है कि आखिर गौहर को थप्पड़ क्यों पड़ा?
विज्ञापन


इसमें उसने कोशिश की है उन दिलों पर चोट करने की जिन दिलों में ये भरा हुआ है कि लड़कियां बेवकूफ होती हैं। ये लड़का मास्टर सोनू बता रहा है कि लड़कियों में भी अक्ल है, वो जानती हैं कि कब कहां क्या पहनना है और क्या नहीं।

इस लड़के के कहने का अंदाज बढ़िया है और दिलों तक पहुंचने में सक्षम भी है। तो देर किस बात की है, आप भी देखिए ये वीडियो जिसे पांच तारीख को अपलोड किया गया था और अभी तक 658,647 बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें