फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे परिवार ने सेना का हेलीकॉप्टर इस्तेमाल नहीं किया: जेटली

Sun, 28 Dec 2014 01:38 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को इन खबरों का खंडन किया कि उनकी पत्नी और बेटी ने गोवा यात्रा के दौरान नौसेना के हेलीकॉप्टर का प्रयोग किया था। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से निराधार है, किसी को भी झूठ का आविष्कार करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


जेटली ने मीडिया की इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया कि गोवा में 23 दिसंबर को उनकी पत्नी और बेटी को रक्षा मंत्री मनोहर परिकर के कहने पर दांबोलिन हवाई अड्डे से दक्षिण गोवा के कैनकोना जाने के लिए नौसेना का हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया गया।

जेटली ने फेसबुक पर ‘झूठ के खतरे’ नाम से पोस्ट की गई अपनी टिप्पणी में कहा है कि यह खबर पूरी तरह से निराधार है। इसके पक्ष में उन्होंने तीन बिंदु गिनाते हुए कहा कि पहला, उस दिन गोवा में उनकी पत्नी और पुत्र थे न कि उनकी बेटी। दूसरा यह कि इस दौरान उन्होंने कोई सरकारी सुविधा का इस्तेमाल नहीं किया। तीसरा परिकर ने रक्षा विभाग का कोई हेलीकॉप्टर उपलब्ध नहीं कराया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से निजी यात्रा थी, रक्षा मंत्री इस बात से अवगत नहीं थे कि उनके परिजन गोवा में हैं। जेटली ने कहा कि किसी को झूठ का आविष्कार करने का अधिकार नहीं है और न ही सोशल मीडिया पर डालने का। उन्होंने कहा कि मीडिया संगठनों को इस पर माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें