फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी का मेरिटल स्टेटस खाली क्यों'

Thu, 01 Nov 2012 02:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा थरूर को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी ने अब राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने मोदी के बयान को महिलाओं का अपमान बताते हुए उनकी कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने दस्तावेजों में अपना मेरिटल स्टेटस खाली दिखा रखा है, ऐसा क्यों है? उन्होंने एक वेबसाइट के हवाले से कहा कि नरेंद्र मोदी की शादी 1968 में हो चुकी है। उनकी पत्नी का नाम जशोदा है, फिर भी उन्होंने अपना मेरिटल स्टेटस खाली दिखाया हुआ है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी ने अपने बयान में अभद्र भाषा का प्रयोग किया है, यह महिलाओं का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें