फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात, हिमाचल मतगणनाः किसने क्या कहा

Thu, 20 Dec 2012 11:22 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू होते ही बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा के शाहनवाज हुसैन ने दावा किया है कि एक बार फिर से गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कांग्रेस ने जनता का विश्वास खो दिया है।
विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट किया है कि अब पीछे देखने की जरूरत नहीं है। हमें अनंत ऊर्जा की आवश्यकता है, अनंत साहस और धैर्य की जरूरत है।

भाजपा के प्रवक्ता जगदीश भावसार ने कहा कि भाजपा को गुजरात में जीत मिलेगी। जनता का मत हमारे साथ है।

भाजपा के अमित शाह ने कहा कि पार्टी इस बार दो-तिहाई से गुजरात में सरकार बनाने जा रही है। एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर अंतिम फैसला भाजपा लेगी।
विज्ञापन


गुजरात के वित्त मंत्री वजुभाई वाला ने कहा कि भाजपा को प्रदेश में बहुमत मिलने वाला है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि नरेंद्र मोदी ही प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

गुजरात परिवर्तन पार्टी के जागृति पांडेय ने कहा कि नतीजे अच्छे ही रहेंगे। हार और जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता।

कांगेस के विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि हिमाचल प्रदेश में सरकार कांग्रेस की बनेगी। हिमाचल प्रदेश के लोग परिवर्तन चाहते हैं। लोगों ने विकास का समर्थन कर कांग्रेस को वोट दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें