फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी कैसी महिलाओं को संसद में देखना चाहते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
नजदीक आ रहे लोकसभा चुनावों को देखते हुए सभी पार्टियों के नेता मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं। सत्ताधारी पार्टियां लोगों को अपनी उपलब्धियां गिनाने में जुटे हैं तो विपक्षी पार्टियां लोगों का भविष्य बेहतर बनाने का सपना दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की महिला वोटरों पर खास नजर है। मणिपुर में बुधवार को हुई एक रैली के दौरान उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि कांग्रेस पार्टी समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं को सशक्तिकरण चाहती है।



विज्ञापन

'मैरी कॉम जैसी महिला हो संसद में'

बुधवार को मणिपुर में हुई एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने बॉक्सर मैरी कॉम का नाम लेते हुए कहा कि वह मैरी कॉम जैसी महिलाओं को पार्लियामेंट में देखना चाहते हैं। क्योंकि मैरी कॉम महिला सशक्तिकरण का प्रतीक हैं।

राहुल गांधी महिलाओं को संसद में 50 फीसदी तक भागीदारी देने पर जोर देते रहे हैं लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व वाली लगातार दो सरकारों के कार्यकाल में 33 फीसदी आरक्षण भी नहीं मिल पाया।

राहुल गांधी ने हाल ही में दिल्ली में हुई नीडो तानिया की मौत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा देश एक बगीचे की तरह है जिसमें तरह-तरह के फूल खिले हुए हैं, हमारा फर्ज बनता है कि सभी तरह के फूलों की सुरक्षा की जाए जबकि विपक्ष चाहता है कि केवल एक तरह के फूल की ही सुरक्षा हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें