फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर में सवाल, कौन हीरोइन सबसे लंबी?

Mon, 21 Jul 2014 02:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल के कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने रविवार को हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा में कई अजीबो-गरीब सवाल पूछे।
विज्ञापन


एसएससी की तैयारी में लगे अभ्यर्थी सरकारी नौकरी पाने के लिए गंभीर से गंभीर मुद्दों पर अपनी पकड़ बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन केरल एसएससी में ऐसे सवाल पूछे गए कि गंभीर विषयों पर की गई तैयारी कम पड़ गई। कई सवाल तो विवादित भी थे।

कर्मचारी चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा में पूछा गया एक विवादित सवाल कुछ यूं है- बॉलीवुड की सबसे लंबी हीरोइन कौन है?
Trending Videos

सवालः सबसे लंबी हीरोइन कौन है?

सवालः सबसे लंबी हीरोइन कौन है?

विकल्प हैं-
1-हुमा कुरैशी
2-कैट्रीना कैफ
3-दीपिका पादुकोण
4-प्रीति जिंटा

केरल कर्मचारी चयन आयोग इस सवाल पर ही नहीं रुका बल्कि कुछ और सवाल भी पूछे हैं, जिसे लेकर केरल की महिला आयोग ने भी आपत्ति उठाई। आयोग ने इसे महिलाओं का अपमान माना। महिला आयोग ने इसके खिलाफ नोटिस भी भेजा है।

दूसरा सवालः सभी महिलाएं बिल्ली हैं।

टीओआई की रिपोर्ट में केरल कर्मचारी चयन आयोग के इस प्रश्नपत्र में एक और विवादित सवाल साधारण तर्कशक्त‌ि का था।

सवालः सभी महिलाएं बिल्ली हैं। सभी बिल्ली चूहे हैं।

हलः
1-सभी महिलाएं चूहे हैं।
2-सभी चूहे महिलाएं हैं
विज्ञापन

महिला आयोग ने भेजा SSC को नोटिस

एसएससी के इन अजीब सवालों बारे में सूचना मिलते ही राज्य की महिला आयोग कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि जब इस तरह के सवालों का ‌जवाब देकर लोग अफसर बनेंगे तो वो महिलाओं के साथ कैसे न्याय करेंगे।

इतना ही नहीं महिलाओं आयोग ने राज्य के कर्मचारी चयन आयोग को नोटिस भी भेजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें