फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदनी चौक में आप-कांग्रेस के बीच कमल कहां?

Mon, 17 Feb 2014 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदनी चौक लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष के नाम की घोषणा से यहां का मुकाबला रोचक होने वाला है। कांग्रेस से केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल चुनावी मैदान में होंगे।
विज्ञापन


वैश्य समाज के दबदबे वाले क्षेत्र में भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दो महीना पूर्व हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा की स्थिति ठीक नहीं रही है।

2009 लोकसभा चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता दस विधानसभा में किसी भी क्षेत्र में अपनी बढ़त नहीं बना सके थे।

भाजपा के एक वर्ग का मानना है कि वैश्य समाज नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने को लेकर काफी उत्सुक है, लिहाजा वैश्य बहुल इस सीट पर भाजपा अगर वैश्य समाज के प्रत्याशी को टिकट देती है तो स्थिति बेहतर होगी।
विज्ञापन


लेकिन यहां भी पेंच इसलिए है कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भी वैश्य समाज से ही आते हैं। लिहाजा दो वैश्यों के चुनावी अखाड़े में उतरने से कहीं कांग्रेस को बढ़त नहीं मिल जाए।

क्षेत्र से भाजपा नेता सुधांशु मित्तल, नंद किशोर गर्ग, विजेंद्र गुप्ता टिकट की दावेदारी पेश कर रहे हैं। चांदनी चौक लोकसभा में आने वाले 10 विधानसभा में 2013 के चुनाव में महज 3 सीट (वजीरपुर, त्रिनगर, आदर्शनगर) पर ही भाजपा जीत दर्ज कर पाई।

वहीं आम आदमी पार्टी को 4 विधानसभा (सदर बाजार, मॉडल टाऊन, शकूर बस्ती, शालीमारबाग) में जीत हासिल हुई। कांग्रेस पार्टी के खाते में मेंबल्लीमारान और चांदनी चौक सीट गई तो जेडीयू के खातें में मटियामहल।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें