जी हां! ट्रेन के किसी तकनीकी कारणों से लेट होना तो समझ आता है, लेकिन ट्रेन रोककर ड्राइवर शॉपिंग करे तो क्या किया जाए।
ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला कानपुर के गंगाघाट स्टेशन के पास जब लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही ट्रेन जैसे ही गंगाघाट रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची ड्राइवर ने सिग्नल होने के बाद भी ट्रेन को रोक दिया। यही नहीं ड्राइवर ट्रेन से उतरा और क्रासिंग के पास ठेलों से सब्जी खरीद कर वापस ट्रेन पर बैठ कानपुर की ओर रवाना हो गया।
यह घटना कल रात 8.43 बजे की है जब आगरा कैंट ट्रेन लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही थी। सिग्नल होने के बाद भी ट्रेन के रुकने का किसी ने भी नहीं लगाया था पर ट्रेन क्रॉसिंग के पास एकाएक रुक गई। ट्रेन से ड्राइवर उतरा और बैरीकेडिंग पार कर सब्जी मंडी की ओर पहुंच गया। ड्राइवर ने सब्जी खरीदी और फिर ट्रेन लेकर चला गया।