पश्चिम बंगाल सरकार ने विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया के पश्चिम बंगाल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस बाबत पश्चिम बंगाल सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया है।
पश्चिम बंगाल के गृह सचिव बासुदेव बनर्जी ने पीटीआई को बताया कि प्रवीण तोगड़िया के पश्चिम बंगाल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने को लेकर प्रवीण तोगड़िया पर प्रतिबंध लगाया गया है। राज्य में प्रवेश करने पर प्रवीण तोगड़िया को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। कई बार धर्म विशेष के खिलाफ भी वह अनुचित टिप्पणी कर चुके हैं। धर्म परिवर्तन को लेकर कई बार तोगड़िया विवादित बयान दे चुके हैं।
गौरतलब है कि केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद से ही पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के सामने कई चुनौतियां सामने आने लगी हैं।