वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (WBBSE) माध्यमिक 10वीं परीक्षा-2014 का रिजल्ट 22 मई को सुबह 10 बजे घोषित कर दिया गया।
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विज्ञप्ति के मुताबिक इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा में 10. 5 लाख छात्र शामिल हुए हैं।
वेस्ट बंगाल बोर्ड के द्वारा आयोजित माध्यमिक परीक्षा में इस वर्ष 4.89 लाख छात्राएं शामिल हुई हैं जो पिछले वर्ष के मुकाबले 37 ,000 अधिक हैं। बोर्ड ने इस वर्ष 56 अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों की पहचान की थी और इन केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े थे। वेस्ट बंगाल बोर्ड माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद छात्र हायर एजुकेशन में दाखिला लेने के काबिल हो जाएंगे।
बोर्ड ने माध्यमिक परीक्षा फरवरी- मार्च महीने में आयोजित की थी। राज्य के सभी परीक्षा केन्द्रों पर माध्यमिक परीक्षा की शुरूआत 24 फरवरी को हुई थी और इसकी समाप्ति 06 मार्च को हुई थी। पिछले वर्ष वेस्ट बंगाल बोर्ड ने माध्यमिक परीक्षा का परिणाम 27 मई को घोषित किया था जिसमें छात्राओं ने अव्वल स्थान प्राप्त किया था।
माध्यमिक परीक्षा का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा और छात्र अपना रिजल्ट SMS के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं।
अमर उजाला की पूरी टीम परीक्षा में शामिल छात्रों को उनके परीक्षा परिणाम के लिए शुभामनाएं देती है। छात्र अपना रिजल्ट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।