फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'महज टोपी पहनने से नहीं होगा अल्पसंख्यकों का भला'

Fri, 23 Jan 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और जदयू नेता नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि ज्यादातर नेता मुस्लिम टोपी केवल दिखावे के लिए पहनते हैं जबकि उनके दिल में इसके प्रति आदर नहीं है।
विज्ञापन


अगर इनके मन में इसके प्रति आदर होता तो बिहार में अल्पसंख्यक समुदाय पिछड़ा नहीं होता। मुसलमानों को टोपी नहीं काम की जरूरत है। टोपी पहनने वालों को जनता से किए वादों को पूरा करना चाहिए।

हेपतुल्ला ने कहा कि केंद्र की योजनाओं का लाभ बिहार में अल्पसंख्यकों को नही मिल पा रहा है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पूर्व की यूपीए सरकार में इच्छा शक्ति की कमी थी, जिसके कारण लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें