फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टॉप स्पीड’ में जारी रहेंगे सुधार :पीएम मोदी

Sat, 17 Jan 2015 01:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया है कि देश की अर्थव्यवस्था को 2 ट्रिलियन डॉलर से 20 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लिए सकारात्मक नियामक ढांचे, कर स्थिरता और बुनियादी सुविधाओं के विकास को लेकर सुधार ‘टॉप स्पीड’ में जारी रहेंगे। विकास की वजह से रोजगार के अवसर बढ़ने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि सरकार नियमों में बदलाव करेगी, कर प्रणाली में सुधार करेगी और जरूरतमंदों पर सब्सिडी पहुंचाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को ‘इकॉनोमिक्स टाइम्स ग्लोबल बिजनेस सम्मिट’को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘हम ऐसे रास्तों को खोलने में लगे हुए हैं, जो निवेश में बाधक साबित हो रहे थे। हमारी जटिल कर प्रणाली में सुधार की जरूरत है, इसलिए हमने इसकी शुरुआत कर दी है। मैं स्पीड में विश्वास रखता हूं। मैं तेज गति से बदलाव पर जोर दूंगा। समय आने पर आप इसकी सराहना करेंगे।’ उन्होंने कहा कि शासन में सुधार एक सतत प्रक्रिया है।

मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार उन सभी क्षेत्रों में नियम व प्रक्रिया को बदल रही है, जहां वह जरूरतों के साथ मेल नहीं खा रहे हैं। मोदी ने कहा कि लगातार दो साल तक विकास दर 5 फीसदी से कम रही, इसके बाद एक के बाद एक घोटाले सामने आए, लेकिन अब नव भारत के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हमें पहले पिछले नुकसान को रिपेयर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें