फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में रुकेगा भाजपा का विजय रथ: नीतीश

Fri, 02 Jan 2015 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने कहा है कि इस साल बिहार में भाजपा का विजय रथ रुक जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनावी वादों को पूरा करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की विफलता को छिपाने के लिए भाजपा समाज को बांटने की तरकीब अपना रही है। भाजपा का धीरे-धीरे हवा निकल रहा है, 2015 में पाखंड का पराजय हो जाएगा।
विज्ञापन


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि वर्ष 2014 को काले धन, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के झूठे वादे के साथ भाजपा के सत्ता में आने के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सभी वादों की हवा निकल गई है।

वह अतिवादी भगवा संगठनों की मदद से धर्मांतरण को बढ़ावा देने और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का गुणगान करने में लगी है, जिससे की लोगों का ध्यान इन मुद्दों से हटाया जा सके। पुराने जनता परिवार के एकीकरण के बारे में उन्होंने कहा कि एकीकरण निश्चित है और केवल कुछ औपचारिकताएं बची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें