फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उत्तराखंड में हर व्यक्ति तक पहुंचेंगे सेना के जवान'

Fri, 28 Jun 2013 04:10 PM IST
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने शुक्रवार को भरोसा दिलाया कि सेना के जवान हर चुनौती का सामना करते हुए दुर्गम इलाकों में फंसे हर पीड़ित को निकाल कर लाएंगे।
विज्ञापन


पढें, उत्तराखंड आपदा की पल-पल की खबरें

उन्होंने बताया कि सैनिकों ने उत्तराखंड के आपदा प्रभावित इलाकों में अभी तक 34 हजार लोगों को बचाया है और आपदा प्रभावित इलाकों में फंसे हर एक आदमी को जब तक निकाल नहीं लिया जाता, सेना बचाव कार्य में लगी रहेगी।

उत्तराखंड के दौरे पर आए गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे, सेना प्रमुख बिक्रम सिंह आईटीबीपी और एनडीआरएफ के 20 कर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित की।

विभिन्न प्रभावित इलाकों का दौरा करने के क्रम में सेना के जवानों के लिए अपने संदेश में सेना प्रमुख ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में लगी एजेसियों जैसे सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और वायु सेना के बीच गजब का तालमेल है।
विज्ञापन


आखिरी आदमी को बचाने तक जुटी रहेगी सेना

उन्होंने आपदा प्रभावितों से कहा कि यह आपकी सेना है, जनता की सेना है और हम यहां आपकी सेवा के लिए तैनात हैं।

जनरल बिक्रम सिंह ने कहा कि सेना का प्रयास हर उस व्यक्ति तक पहुंच बनाने का है जो मुसीबत में कहीं फंसा है और उन्हें वहां से निकालने पर हमारा ध्यान लगा हुआ है।

इन बाधाएं के हटे बिना, कैसे पहुंचेगी मदद

उन्होंने कहा कि हमारे आठ हजार सैनिक यहां तैनात हैं और हमने 34000 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया है।

पुनर्निर्माण के लिए 195 करोड़ का पैकेज

केंद्र सरकार ने बाढ़ से तबाह हुए चार धाम के प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण के लिए 195 करोड़ रुपए का पैकेज देने की घोषणा की है।

उत्तराखंड के दौरे पर आए केंद्रीय पर्यटन मंत्री के चिरंजीवी ने आज बताया कि पैकेज को केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के प्रमुख मंदिरों और इन्हें जोड़ने वाली सड़कों की मरम्मत में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें