पाटीदार आंदोलन समिति के 22 वर्षीय संयोजक हार्दिक पटेन ने गुजरात के विकास मॉडल को मिथक करार दिया है। उन्होंने कहा है कि वह इसकी वास्तविकता लोगों के सामने रखेंगे।
अगले चरण के आंदोलन की घोषणा करते हुए हार्दिक ने कहा कि इसे साबित करने के लिए उनके पास कई उदाहरण है। पटेलों के लिए ओबीसी कोटे से आरक्षण की मांग के लिए आंदोलन की शुरुआत करने वाले हार्दिक ने कहा कि सरकार का दावा है कि गुजरात में किसान काफी खुश हैं। तो फिर पिछले हफ्ते दो किसानों ने आत्महत्या क्यों किया।
क्या वजह है कि नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल लोगों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती और उन्हें सजा नहीं मिल पाती है।