फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हम गीता को लौटा रहे हैं, वे गोले बरसा रहे हैं'

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान से सोमवार को भारत लौटीं गीता दोनों देशों में सोशल मीडिया पर छाई हैं।माना जाता है कि भारत की गीता भटक कर पाकिस्तान चली गई थीं।
विज्ञापन


बोलने और सुनने से लाचार गीता बरसों से पाकिस्तान में रह रही थीं जहां उनका ख्याल पाकिस्तान में सामाजिक कार्यों में लगे संगठन ईधी फाउंडेशन ने रखा।

पाकिस्तानी सोशल मीडिया में गीता को 'शांति की मिसाल' के तौर पर पेश किया जा रहा है जबकि कुछ लोग भारत पर निशाना साधने से भी नहीं चूक रहे हैं।
विज्ञापन

हमें ऐसे और लोगों की जरूरत है

पाकिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी ने ट्वीट किया, "भारत की गुम हुई लडकी गीता सोमवार को भारत पहुंच रही है। वो पाकिस्तान से अमन और मुहब्बत का संदेश लेकर गई है।"@RashidQutub नाम के एक यूजर ने लिखा, "बात ये है कि आपका दिल कितना बडा है! अंपायर अलीम डार आईसीसी की ड्यूटी पर थे तो उन्हें जान का खतरा था।

वहीं पाकिस्तानी, गीता को बहुत से तोहफों के साथ भेज रहे हैं।"वहीं एक यूजर इमरान खान ने ‏@Imrankhanmughal हैंडल से लिखा, "गीता पाकिस्तान से भारत लौट गई। उम्मीद है कि तुम्हें हमारी मेहमान नवाजी पसंद आई होगी।"ट्विटर हैंडल ‏@burhanayyub से बुरहान अयूब ने ट्वीट किया, "पाकिस्तान पूरे सम्मान से मूक बधिर महिला को लौटा रहा है जबकि भारत सीमा पर गोलीबारी कर रहा है जिसमें छह निर्दोष पाकिस्तानी घायल हो गए।"

वहीं एम तुफैल अहमद लिखते हैं, "हमें ऐसे और लोगों की जरूरत है जो नफरत फैलाने वाले लोगों को इंसानियत सिखा सकें। ईधी साहब को सलाम।"वासिफ शकील ने ‏@Wasifshakil से ट्वीट किया, "कम से कम भारतीय मीडिया को ईधी फाउंडेशन की सेवाओं को सराहना चाहिए।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें