रायचूर के यपालाडिन्नी गांव के पास पानी की टंकी का ऊपरी हिस्सा ढहने से इसकी चपेट में आए पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक पानी की टंकी का निर्माण ग्राम पंचायत कार्यक्रम के तहत किया गया था।
पीड़ितों में ज्यादातर स्थानीय दरगाह में उर्स उत्सव में शामिल होने पहुंचे जायरीन हैं। यह टंकी दरगाह के पास ही है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा तत्काल देने की घोषणा की है।
पुलिस ने बताया कि घायलों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है। माना जा रहा है कि खराब गुणवत्ता से निर्मित होने के चलते टंकी ढही है। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है।