आजकल आइस बकेट चैलेंज की धूम है। इंटरनेट पर ये वायरल टॉपिक्स में से एक है और हमारे देश में भी तमाम बड़ी और प्रसिद्ध हस्तियां खुद पर बाल्टी भर ठंडा पानी या बर्फ डालते इंटरनेट पर दिख रही हैं।
दरअसल ये कहा जा रहा है कि एक बीमारी का मुकाबला करने के लिए पैसों की जरूरत है और पैसों का इंतजाम करने के लिए चैरिटी की। चैरिटी के नाम पर बड़ी हस्तियां खुद पर एक बाल्टी बर्फ या ठंडा पानी डाल रहे हैं।
वह इस प्रक्रिया को शूट कर रहे हैं और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इन बड़ी हस्तियों से प्रभावित होकर भारत की युवा आबादी का एक हिस्सा भी इसे दोहरा रहा है। ये वो लोग हैं जो इस आइस बकेट चैलेंज को कूल और ट्रेंडिंग मान रहे हैं।
इस खबर में हम आपको एक वीडियो दिखा रहे हैं जिसे देखने के बाद आप इस आइस बकेट चैलेंज को करने से पहले सौ बार सोचेंगे। सवाल कई हैं लेकिन पहले देखिए ये वीडियो-
आप समझ तो गए ही होंगे लेकिन फिर भी सवाल ये कि क्या आप पानी की कीमत जानते हैं? क्या आपको साफ पानी के महत्व का पता है? देश के हजारों लोगों को पीने तक के लिए पानी नसीब नहीं हो रहा ऐसे में क्या आइस बकेट चैलेंज करना जरूरी है?