आप पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं और आपको उसकी दरकार जल्दी है तो आपके लिए एक खुशखबरी है। सू्त्रों की माने तो भारत सरकार जल्द ही अपनी नई पॉलिसी के तहत पासपोर्ट बनवाने या रीन्यू कराने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन ऑनलाइन ही करवाएगी।
सरकार की इस पहल के बाद पासपोर्ट 20 दिन के बजाय एक हफ्ते से भी कम समय में बन जाएगा। गृह मंत्रालय के अधिकारियों की माने तो ऑनलाइन वेरिफिकेशन की सुविधा इसी साल के नवंबर से शुरु हो जाएगी।
इसके लिए गृह मंत्रालय सभी एसपी लेवल के पुलिस अधिकारियों को आधार, मतदाता फोटो पहचानपत्र और नेशनल पॉप्युलेशन रजिस्टर के डेटाबेस का ऐक्सेस देने जा रहा है।
इस डेटाबेस की जानकारी क्राइम ऐंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम के जरिए उपलब्ध होगी। इससे पुलिस पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले की पहचान, पता और क्रिमिनल रिकॉर्ड चेक कर सकेगी।