फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में आरक्षण बिल पर वोटिंग आज

Wed, 19 Dec 2012 10:25 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सभा में पास होने के बाद प्रमोशन मे आरक्षण बिल आज लोकसभा में पेश किया जाएगा। समाजवादी पार्टी लोकसभा में बिल का विरोध करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने कहा है कि बिल को भले ही राज्यसभा में मंजूरी मिल गई हो, लेकिन लोकसभा में भी उनका विरोध जारी रहेगा।

गौरतलब है राज्यसभा में सपा को किनारे लगाते हुए सरकार बिल को पास कराने में सफलता हासिल की थी। राज्यसभा में बिल के समर्थन में 206 और विरोध में केवल 10 वोट पड़े। 

वहीं, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मुस्लिमों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिए जाने की पुरजोर मांग की। मुलायम ने कहा कि देश में मुसलमानों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थित अनुसूचित जाति एंव जनजाति से भी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के विकास में किसी का योगदान है, तो वह मुसलमान और किसान हैं, लेकिन अफसोस की बात है कि उनकी हालत बहुत ही खराब है।

उन्होंने सरकार से जानना चाहा कि मुस्लिमों की स्थिति के बारे में गठित सच्चर समिति और रंगनाथ मिश्र समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए क्या कार्रवाई की गई है।

उन्होंने कहा कि मुसलमानों हालत तब ही सुधरेगी, जब उनकी आबादी के हिसाब से उन्हें आरक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें