फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय में 88, नगालैंड में 83 फीसदी मतदान

Sat, 23 Feb 2013 08:59 PM IST
नई दिल्ली/कोहिमा/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नगालैंड में शनिवार को विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। मेघालय में 60 सीटों के लिए 88 प्रतिशत जबकि नगालैंड में 59 सीटों के लिए 83.27 फीसदी वोट डाले गए।
विज्ञापन


नगालैंड की तुएनसैंग सदर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार पी. चांग की मौत के चलते मतदान नहीं हो सका। इस सीट पर अब 23 मार्च को चुनाव होंगे। चुनाव उपायुक्त आलोक शुक्ला ने बताया कि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा। मतगणना 28 फरवरी को होगी। पिछले विधानसभा चुनाव में मेघालय में 89.04 फीसदी और नगालैंड में 86.19 प्रतिशत मतदान हुआ था।

जुन्हेबोटो जिले के होशेपू, फेक जिले के चिजामी जवामे गांव और दीमापुर जिले के घासपानी-22 मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान होगा। इसकी तारीख अभी तय नहीं की गई है। होशेपू में सशस्त्र बदमाशों, चिजामी में ईवीएम खराब होने और घासपानी में दो समर्थक गुटों में संघर्ष के चलते मतदान नहीं हो सका।
विज्ञापन


उपचुनाव भी रहे शांतिपूर्ण
छह सीटों पर हुए उपचुनाव भी पूरी तरह शांतिपूर्ण रहे। चालफिल्ह (मिजोरम) में 78, भाटपार (यूपी) में 50, मोगा (पंजाब) में 70.33 और पश्चिम बंगाल की तीन सीटों नलहटी बीरभूम में 65, इंग्लिश बाजार में 75 और रेजीनगर में 72 प्रतिशत मतदान हुआ।

मेघालय
--345 उम्मीदवार, इनमें महिलाओं की संख्या 25।
--2485 अधिकारी और अर्द्धसैनिक बल की 91 कंपनियां तैनात थीं।
--पांच राज्यों की पुलिस और बीएसएफ की टीम रही मुस्तैद।
--मुख्यमंत्री संगमा और कांग्रेस अध्यक्ष लपांग के अलावा राज्य के गृह मंत्री एचडीआर लिंगदोह, शिक्षा मंत्री आरसी लालो, यूडीपी के अध्यक्ष डोन कूपर रॉय, विपक्ष के पूर्व नेता एवं पीए संगमा के बेटे कोनराड के. संगमा और उनके भाई जेम्स संगमा भी आजमा रहे किस्मत।

नगालैंड
--188 उम्मीदवार, इनमें 39 निर्दलीय और दो महिलाएं शामिल।
--11 लाख 93 हजार मतदाताओं ने डाले वोट।
--मुख्यमंत्री नेफियू रियो, विधानसभा अध्यक्ष कियानिली पेसेयिए, नेता विपक्ष तोकोहेहो येप्थोमी, एसआई जमीर और पूर्व गृहमंत्री इमकोंग एल इमचेन प्रमुख उम्मीदवारों में।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें