फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी

Thu, 14 Feb 2013 05:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को वोट डाले जा रहे हैं। सुबह शुरु हुए मतदान के पहले दो घंटे में 25 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आशुतोष जिंदल ने बताया कि 3041 मतदान केंद्रों में से 13 पर मतदान देर से शुरू हुआ। इन मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी हो गई थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी तक कहीं से किसी प्रकार के अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। हालांकि समुचित सुरक्षा व्यवस्था का दावा किए जाने के बावजूद राज्य के विभिन्न हिस्सों से सुरक्षाबलों की पर्याप्त तैनाती नहीं कि जाने की शिकायतें मिल रही हैं।

गौरतलब है कि चुनावी प्रचार अभियान खत्म होने के दो दिन बाद खैयरपुर, माताबारी, काकराबोन, प्रतापगढ़ और सबरूम विधानसभा क्षेत्रों में सत्तारूढ़ और विपक्षी पार्टियों के बीच हुई झड़पों में 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन


लेफ्ट फ्रंट अंतिम किला बचाने के लिए संघर्षरत
पश्चिम बंगाल और केरल में सत्ता से बाहर हो चुका लेफ्ट फ्रंट राज्य में अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए संघर्ष कर रहा है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की सबसे बड़ी चुनौती लेफ्ट फ्रंट को सत्ता से बेदखल करना है, जो पिछले चार विधानसभा चुनावों से सत्ता पर काबिज है।

चुनाव के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 60 सीटों के लिए कुल 249 उम्मीदवार अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं, जिसमें मुख्यमंत्री माणिक सरकार, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुदीप रॉय बर्मन और इंडीजिनियस नेशनल पार्टी ऑफ त्रिपुरा (आईएनपीटी) के अध्यक्ष बिजॉय हरंखवाल जैसे दिग्गज नेता भी शामिल हैं।

माकपा ने 56 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए
लेफ्ट गठबंधन में की ओर से माकपा ने 56 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि सहयोगी दल आरएसपी ने दो और भाकपा ने एक सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

कांग्रेस ने 48 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की है। उसकी सहयोगी पार्टी आईएनपीटी ने 11 और नेशनल काउंसिल ऑफ त्रिपुरा ने एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा है। इस बार चुनावी मैदान में 14 महिलाएं हैं जबकि 2008 के विधानसभा में 18 महिलाएं चुनावी समर में उतरी थीं। राज्य में 23 लाख 52 हजार 505 वोटरों में से 11 लाख 64 हजार 656 महिलाएं हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें