फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में पंचायतों के उप चुनाव के लिए मतदान जारी

Sat, 13 Oct 2012 11:35 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में पंचायतों के 354 रिक्त पदों के लिए आज सुबह से मतदान शुरू हो गया। चुनाव आयुक्त कार्यालय के अनुसार 75 जिलों में 61 ग्राम पंचायत सदस्य, 171 प्रधान ग्राम पंचायत, 111 सदस्य क्षेत्र पंचायत और 11 सदस्य जिला पंचायत पद के लिए चुनाव हो रहे हैं।
विज्ञापन


उधर सभी 75 जिलों में ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल 417 पदों पर किसी उम्मीदवार के नामांकन न करने से ये पद खाली रह गए हैं। इसमें 408 सर्वाधिक ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन नहीं हुए हैं। इसके अलावा प्रधान के 5 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 4 पदों के लिए नामांकन नहीं हुए हैं।

इससे पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने शुक्रवार को सभी जिलों के डीएम और एसपी से ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली थी। इस दौरान आयुक्त ने अधिकारियों से मतदान केंद्रों, स्थलों के निर्माण, मतदान दलों के गठन की कार्रवाई, मतदान किट, मतपत्रों की व्यवस्था व स्ट्रांग रूम के बारे में जानकारी प्राप्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें